डॉ. बी झा मृणाल ने अपने क्षेत्रों का दौरा किया।

 मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा के डॉ बी झा मृणाल ने बिहार भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बेनीपट्टी क्षेत्र के कई पंचायत, गरीब, बुद्धिजीवी वर्ग और डॉक्टर्स से मिलना शुरू किया।



 मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के डॉ. बी झा मृणाल ने अपने सेवाभावी दृष्टिकोण और सामाजिक संवाद कौशल के साथ चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बेनीपट्टी क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यों का समर्थन किया है और गरीबों के लिए उपयोगी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में मदद की है।



डॉ. मृणाल ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में अपनी जिम्मेदारी और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया है। उन्होंने सदैव बेनीपट्टी क्षेत्र सहित बिहार के लोगों के लिए चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से सहायता पहुँचाने का संकल्प लिया है। डॉ.बी झा मृणाल बिहार भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक हैं और पटना में संचालित पालिका विनायक हॉस्पिटल के डायरेक्टर हैं।



डॉ. बी झा मृणाल के सामाजिक सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में किए गए योगदान के माध्यम से वे बेनीपट्टी और बिहार के लोगों के लिए महत्वपूर्ण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर रहे हैं।


बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के डॉ. बी झा मृणाल ने बिहार भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में अपने नए जिम्मेदारी के इस नए भूमिका में, उन्होंने बेनीपट्टी और बिहार के आर्थिक रूप से पिछड़े हुए गरीब समाज के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है, और डॉक्टर्स और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ मिलकर उनके विकास के लिए योजनाएं बनाई हैं।


इसी रोडमैप को ले कर आज डॉक्टर मृणाल ने अपने क्षेत्र का दौरा किया। 


मधुबनी सर्किट हाउस में बैठक 

डॉक्टर मृणाल ने आज के अपने भ्रमण की शुरुवात सुबह 9 बजे मधुबनी सर्किट हाउस में चिकित्सा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों के साथ बैठक से की, इसमें प्रमुखता से इन बातों पर जोर दिया गया की कैसे टीम को सुदृढ़ और मजबूत बनाया जाएं। 





10 बजें NMO मधुबनी टीम के साथ बैठक 

10 बजें NMO (National Medico organisation) मधुबनी टीम के साथ बैठक कर डॉक्टर्स की टीम से विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करवाने पर चर्चा हुई। 

इसके बाद मधुबनी में अपने क्षेत्र के बेहतर चिकित्सक आलोक नन्द झा, K. K. Jha  एवं अन्य से मुलाक़ात हुई। 


बेनीपट्टी में बैठक

इसी भ्रमण के दौरान बेनीपट्टी में डॉक्टर सुल्तानिया , डॉक्टर K. K. Chaudhari, डॉक्टर अमरनाथ झा, डॉक्टर रोहित से मुलाक़ात कर बेनीपट्टी में स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करवाने पर चर्चा हुई। 




इसी क्रम में बेनीपट्टी अंचल अधिकारी रवि रंजन से मुलाकात कर आयुष्मान कार्ड कैसे जन -जन तक सुगमता से पहुंचाया जाएं इस पर बात हुई और बहुत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में बहुत बातों को ले कर चर्चा हुईं।


डॉक्टर मृणाल ने कहा अभी हमलोग प्रमुखता से आयुष्मान कार्ड और निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगवाने पर काम कर रहें हैं जो लगातार पिछला 17 तारीख से स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा  के अंतर्गत बिहार के बहुत जिलों में लगवाने का काम हुआ हैं जो अभी 2 oct तक चलेगा, अभी जहाँ शिविर नहीं लगा हैं वहां स्थानीय चिकित्सकों के मदद से काम करने की तैयारी हो रही हैं। 


आगामी निकट समय में हम बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में सभी विभाग से सम्बंधित डॉक्टर्स की टीम के साथ लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिए शिविर लगाएंगे। 


डॉ. मृणाल ने इस अवसर पर बात करते हुए कहा, "हमारा उद्देश्य है कि हम समाज के हर वर्ग के लोगों को समृद्धि की दिशा में मदद करें, चाहे वो चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से हो या सामाजिक कार्यों के माध्यम से।"


उन्होंने अपने क्षेत्र के कई पंचायतों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है, जिनमें वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। वे डॉक्टर्स के साथ भी जुड़कर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं।


डॉ. मृणाल का यह समर्थन और सेवाभावी दृष्टिकोण सराहनीय है, और उनकी नई भूमिका ने बेनीपट्टी के लोगों को एक नई उम्मीद दिलाई है, जिससे क्षेत्र का विकास और सामाजिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकता है।


भ्रमण का अंत बेनीपट्टी में हो रहें विशाल गणेश पूजा स्थान पर पहुंच , गणेश जी के बंदना से की।